Tuesday 23 February 2016

देसी गाय का घी या गाय का देसीघी ?







आज भारत में बहुत बड़ी मात्रा में जर्सी और HF गाय का दूध और इस से ही बने घी को गाय का घी बता कर बेचा जा रहा है| वास्तविकता में इन जानवरों को गाय नहीं कहा जा सकता| भारतीय गाय का दूध A2 क्वालिटी का दूध होता है जबकि जर्सी का दूध A1 क्वालिटी का जो की जहर माना जाता है| कई जानी मानी कंपनिया भारत में इस A1 दूध से बने घी को गाय का देसी घी कह कर बेच रहे है| हमे गाय के देसी घी और देसी गाय के घी में अंतर समझना होगा |शोध के द्वारा पता चला हे की भारतीय देसी गाय के दूध में PROLINE नाम का एमिनो एसिड होता हे जो की INSOLEUCINE एमिनो एसिड से जुडा होता हे | इस दूध को A2 प्रकार का दूध कहते हे| इसमें कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता होती हे, जैसे मोटापा, कैंसर, अस्थमा, मानसिक रोग, जोड़ो का दर्द इत्यादि | A2 दूध में Omega ३ का स्तर बहुत ज्यादा होता हे, जो रक्त में जमे हुए cholestrol को कम करता है| A2 दूध में मोजूद Cerebrosidesa दिमाग की शक्ति के लिए बहुत उपयोगी होता हे और Strontium शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बडाता है| इसके विपरीत जो दूध और घी, गाय का देसी घी कह कर बाजार में बेचा जा रहा हे कही वो A1 क्वालिटी का तो नहीं है जो की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, Autism, Metabolic degenerative disease और मानसिक रोगों का कारण बनता है | तो जब भी आप घी लेने जाए तो ये जरूर ध्यान दे की घी देसी गाय का हो न की गाय का देसी घी|

Blogger Widgets
Share:

0 comments:

Post a Comment